रोहिंग्या रिफ्यूजी कैम्प : आग ने एक बार फिर सबकुछ लूटा
जलकर ख़ाक हो गया रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप। दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में 12 जून रात 11 :30 बजे आग लगी।
जलकर ख़ाक हो गया रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप। दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में 12 जून रात 11 :30 बजे आग लगी। अग्निशामक विभाग को लगभग 3 घंटे लगे इस आग को काबू पाने में। 55 परिवार इन झुग्गियों में रहते थे। लगभग 250 लोग इस आग की वजह से अब बेघर हो गए हैं। रोहिंग्या रिफ्यूजियों का कहना है कि वो इस आग में कुछ सामान भी नहीं बचा पाएं। कई लोगों के ज़रूरी दस्तावेज़ जैसे बर्मा की राष्ट्रीयता के प्रमाण पत्र , रिफ्यूजी कार्ड भी जल कर राख हो चुका है। रोहिंग्या रिफ्यूजी 2012 में बर्मा से जान बचा कर भागे थे। 2018 में भी इस इलाके में रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में आग लगी थी। लोगों का कहना कि अब इन रिफ्यूजी परिवारों को खाने से लेकर कमाने तक की चिंता है। कोरोना के समय में सर से छत गायब है, धूप और बारिश का मौसम है ऐसे में ये परिवार अपने बच्चों के साथ कहाँ रहेंगे ये एक बड़ा सवाल है।